Middle East Crisis: बहरीन में गूंजी खतरे के सायरन की आवाज, लोगों को शेल्टर में जाने के दिए गए निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East Crisis: आज तड़के सायरन बजाकर बहरीन में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की चेतावनी दी गई. यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई, जब अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ लगातार 13वीं रात हवाई हमले किए. अमेरिका और ईरान के बीच पिछले एक सप्ताह से हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं.

होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच यह संघर्ष शुरू हुआ था. इस दौरान खाड़ी के देश भी बार-बार हमलों की चपेट में आए हैं. ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने एक दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया.

इससे संघर्ष के और व्यापक होने की आशंका बढ़ गई है. मालूम हो कि गुरुवार को ईरान के केश्म द्वीप पर भी विस्फोटों की खबरें आईं. इस द्वीप पर नौसैनिक संसाधनों का बड़ा भंडार है, जिसमें ड्रोन नौकाएं भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने के लिए कर सकता है.

इसके अलावा अंदीमेश्क, ओमीदियेह और फिरूजाबाद के निकट उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भी विस्फोट होने की सूचना मिली. ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, करुण नदी के किनारे अहवाज के बाहरी इलाके में अमेरिकी मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने कहा कि नए हमलों का उद्देश्य ईरान की क्षेत्रीय समुद्री मार्गों से गुजरने वाले असैन्य नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की क्षमता को और कमजोर करना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This