कनाडा में भारतीय युवती की गला घोंटकर ह़त्या, आरोपी लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, पीडित परिजनों ने सरकार से मांगी मदद

Must Read

Ottawa: कनाडा के एडमिंटन शहर में 23 वर्षीय पंजाबी युवती दमनप्रीत कौर की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. दमनप्रीत पंजाब के लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली थी. मामले की जांच कर रही पुलिस ने 22 जुलाई को दमनप्रीत के लिव-इन पार्टनर रितेश कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया. रितेश दिल्ली का रहने वाला है. उसके खिलाफ सेकेंड-डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया गया है.

सोशल मीडिया पर GoFundMe अभियान शुरू

अब दमनप्रीत के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए सोशल मीडिया पर GoFundMe अभियान शुरू किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला है और फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति की तलाश नहीं की जा रही. करीब 5 साल पहले उसका परिवार कर्ज लेकर उसे स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था. एडमिंटन पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की शाम सिल्वरबेरी इलाके के एक घर से इमरजेंसी कॉल मिली थी. पुलिस और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे तो दमनप्रीत बेहोश मिली.

इलाज के दौरान मौत

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 12 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 14 जुलाई को हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी. दमनप्रीत ने पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा में नौकरी शुरू कर दी थी. अब उसके पार्थिव शरीर को भारत लाने और अंतिम संस्कार का खर्च उठाने के लिए सोशल मीडिया पर GoFundMe अभियान शुरू किया गया है. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि अभी तक उन्हें भारतीय दूतावास या सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें. यरुशलमः भारतीय मजदूर का मर्डर, फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This