देवशयनी एकादशी पर PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, भगवान विट्ठल से की ये कामना

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए शयन करने के लिए चले जाते हैं. इस चार महीने को चतुर्मास के नाम से भी जानते हैं. इस दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाते हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएँ. यह शुभ दिन भक्ति और करुणा के शाश्वत संदेश का प्रतीक है. भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हम सभी के जीवन में खुशियाँ, सद्भाव और समृद्धि लाए तथा हमें एक बेहतर समाज के निर्माण की ओर प्रेरित करे. वे हमें हर व्यक्ति के कल्याण और सम्मान के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने और अथक प्रयास करने का संकल्प और शक्ति प्रदान करें.”

अमित शाह ने दी बधाई Devshayani Ekadashi 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आषाढ़ी एकादशी पर सभी को शुभकामनाएँ. भगवान विट्ठल की पूजा-अर्चना को समर्पित पवित्र त्योहार आषाढ़ी एकादशी पर सभी वारकरी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ. भगवान विट्ठल और माता रखुमाई सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई चेतना का संचार करें.”

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद सभी पर बना रहे. यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हमें सेवा, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे.

ये भी पढ़ें- देवशयनी एकादशी पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This