कुदरत के खौफनाक रूप का सामना कर रहा यूरोप, 2 लाख से अधिक लोग घर छोड़ने पर मजबूर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

France Spain Wildfire: यूरोप इस समय कुदरत के खौफनाक रूप का सामना कर रहा है. फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों और स्पेन के मध्य भागों में जंगलों की आग इतनी बेकाबू हो चुकी है कि 2 लाख से भी अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा है. भीषण गर्मी, तेज हवाओं और लगातार बढ़ रहे तापमान ने इस आग को इतना खतरनाक बना दिया है कि दोनों देशों के दमकलकर्मी भी बेबस नजर आ रहे हैं. ऐसे में फ्रांस के तटीय इलाकों में जान बचाने के लिए लोगों को नावों और वॉटर टैक्सियों के जरिए समुद्र के रास्ते निकलना पड़ रहा है.

फ्रांस में बोर्डो शहर की ओर बढ़ रही है आग

वहीं, फ्रांस के गिरोंड और लैंडेस विभागों में स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. ऐसे फ्रांसीसी गृह मंत्रालय के अनुसार, अकेले इन इलाकों से करीब 1,41,000 लोगों को निकाला गया है. आर्चचोन और कैप फेरेट प्रायद्वीप के पास से करीब 1,500 लोगों को छोटी वॉटर टैक्सियों और बड़ी नावों के जरिए रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला गया.

इस बीच फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने चेतावनी दी है कि हवा की दिशा बदलने के कारण यह आग अब और विशाल रूप ले चुकी है और सीधे बोर्डो महानगर की तरफ बढ़ रही है, जो अब तक 140 वर्ग किलोमीटर के इलाके को अपनी चपेट में ले चुकी है. इस दौरान दर्जनों दमकलकर्मी झुलसकर घायल हुए हैं. ऐसे में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री से क्राइसिस रेस्पॉन्स यूनिट को सक्रिय करने और सेना को मैदान में उतारने का निर्देश दिया है.

स्पेन में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल

वहीं, स्पेन में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सरकार को इतिहास में पहली बार जंगलों की आग के लिए ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ घोषित करना पड़ा है. इस दौरान राजधानी मैड्रिड और पास के आविला प्रांत से करीब 60 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. इसके अलावा 20 हजार लोगों को अपने-अपने घरों के भीतर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं.

मैड्रिड के दो अलग-अलग आग आपस में मिलकर एक विशाल दावानल बन चुकी हैं, जिसने 30 वर्ग किलोमीटर के इलाके को भस्म कर दिया है, जिसे मैड्रिड के इतिहास की सबसे भयावह आग बताया जा रहा है. ऐसे में अधिकारियों की सबसे बड़ी चिंता 16वीं शताब्दी के ऐतिहासिक महल और मठ ‘एस्कॉरियल’ को बचाने की है.

यूरोपीय संघ से मांगी गई मदद

जगंल में आग के विकराल रूप को देखते हुए फ्रांस और स्पेन ने यूरोपीय संघ से मदद मांगी है. फ्रांस को क्रोएशिया, पुर्तगाल, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य से अग्निशामक विमान और भारी-भरकम ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मिल रहे हैं. वहीं, स्पेन की मदद के लिए इटली और ग्रीस ने अपने विशेष कैनडेयर विमान भेजे हैं. स्पेन की सेना के 1,000 से अधिक जवान भी जमीनी स्तर पर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This