‘कुचू पुचू अब तो…’, दुल्हन के लिबास में जंतर-मंतर पहुंची छात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NEET Protest Jantar Mantar: NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन अब सिर्फ विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है. हर गुजरते दिन के साथ प्रदर्शन का अंदाज बदल रहा है और छात्रों का विरोध पहले से ज्यादा अनोखा नजर आ रहा है. कोई दुल्हन बनकर अपनी बात रख रहा है, तो कोई स्पाइडर-मैन और हल्क का रूप धारण कर आंदोलन में शामिल हो रहा है. इन अलग-अलग तरीकों ने जंतर-मंतर की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. सोशल मीडिया पर इन प्रदर्शनों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर छात्रों के इस अनोखे विरोध के पीछे क्या संदेश छिपा है.

दुल्हन के लिबास में पहुंची छात्रा ने खींचा सबका ध्यान

प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा दुल्हन का जोड़ा पहनकर जंतर-मंतर पहुंची. उसके हाथ में ‘कुचू पुचू’ लिखा पोस्टर था, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शादी के लिबास में विरोध दर्ज कराने का यह अनोखा अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद किए.

स्पाइडर-मैन बनकर छात्र ने दिया संदेश

आगरा से आया एक छात्र स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर आंदोलन में शामिल हुआ. उसने कहा, ‘स्पाइडर-मैन का संदेश है कि बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है. पीटर पार्कर की तरह आज देश का छात्र भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है.’

हल्क के अंदाज में दिखाई देश सेवा

प्रदर्शन के दौरान एक अन्य छात्र हल्क का हरा मास्क पहनकर हाथ में झाड़ू और कचरे का थैला लेकर प्रदर्शन स्थल की सफाई करता नजर आया. उसका कहना था, ‘आंदोलन के दौरान जगह को साफ रखना भी देश सेवा ही है.’ उसके इस कदम को वहां मौजूद लोगों ने भी सराहा.

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की झलक भी दिखी

आंदोलन में शामिल कुछ छात्रों ने लोकप्रिय किरदारों के जरिए भी अपनी बात रखने की कोशिश की. विनीत नाम का एक छात्र ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से प्रेरित होकर ‘स्टार्क स्टूडेंट्स स्टैंड यूनाइटेड’ लिखी तख्ती लेकर प्रदर्शन करता नजर आया. उसका यह अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

जंतर-मंतर से टॉलस्टॉय मार्ग तक पहुंचा प्रदर्शन

छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण विरोध प्रदर्शन का दायरा अब जंतर-मंतर से आगे टॉलस्टॉय मार्ग तक फैल गया है. 20 जून से जारी इस आंदोलन में शामिल छात्रों के लिए मेडिकल कैंप, खाने-पीने की व्यवस्था और पोस्टर बनाने के लिए मार्कर व पेपर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. लगातार बढ़ रही भागीदारी के बीच यह आंदोलन राजधानी में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

यह भी पढ़े: Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Latest News

राष्ट्रपति ने मंजूर किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Dharmendra Pradhan Resignation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. राष्ट्रपति...

More Articles Like This