Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसका असर अब कई राज्यों में साफ दिखाई देने लगा है. कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. आईएमडी ने 25 जुलाई के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.  वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में जलभराव व बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका भी जताई गई है. अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं या यात्रा करने वाले हैं, तो पहले अपने राज्य के मौसम का ताजा अपडेट जरूर जान लें.

15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. विभाग ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात और पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है.

बिहार और झारखंड में भी अलर्ट

बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, पटना, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू और साहेबगंज सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी सतर्कता

उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. देहरादून में तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मनाली और कुल्लू में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मनाली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उधमपुर और कठुआ समेत कई इलाकों में भी झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने क्या सलाह दी?

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. तेज आंधी या बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर रुकने से बचें और सुरक्षित जगह पर ही रहें. किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में काम करने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े: प्रभु श्री राम के चरित्र के द्वारा हुई समाज में मर्यादा की स्थापना: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, 25 साल से चला रहा था नेटवर्क

Patna: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने...

More Articles Like This