यूपी के नोएडा में अवैध चीनी नागरिक गिरफ्तार, मणिपुर की युवती से शादी कर चला रहा था कंपनी

Must Read

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना बीटा- दो पुलिस ने अवैध रुप से देश में रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एनआरआई सिटी के पास से एक चीनी नागरिक सांग जियाओमी (38) को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में रह रहा था. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं वह भारत में रहकर जासूसी तो नहीं कर रहा था.

अवैध रूप से भारत में रहने लगा

उन्होंने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि वह एक वर्ष के लिए 26 जून 2019 से 25 जून 2020 तक के वैध वीजा पर भारत आया था. उन्होंने बताया कि वीजा अवधि समाप्त होने के बाद वह अवैध रूप से भारत में रहने लगा. उन्होंने बताया कि उसने धोखाधड़ी करके वीजा खत्म होने के बाद भारत गणराज्य में फर्जी आधार कार्ड बनवाया. उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर उसने पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनवा लिया, तथा वह जेपी ग्रीन सोसायटी ग्रेटर नोएडा में रहने लगा.

मणिपुर की रहने वाली युवती से कर ली शादी 

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि इसने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की रहने वाली एक युवती से शादी भी कर ली. इसकी एक 3 वर्ष की बेटी है तथा यह अपनी पत्नी के नाम से कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गुप्तचर एजेंसिया गहनता से पूछताछ कर रही है. यह चीनी नागरिक अपने दो भारतीय सहयोगियों (संजीव कुमार और कौशलेंद्र) के साथ मिलकर इंटरनेशनल हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क चला रहा था. इन्होंने अपने ड्राइवरों और कर्मचारियों के नाम पर कई फर्जी (शेल) कंपनियां खोल रखी थीं, जिनके जरिए करोड़ों रुपये चीन भेजे जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें. Parliament Monsoon Session: संसद में आज एंटी पेपर लीक कानून पर हो सकती है बहस,चर्चा के लिए बनी सहमति 

Latest News

‘उनकी जीवनगाथा हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी’, शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Udham Singh Balidan Diwas: आज 31 जुलाई को महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर पूरा...

More Articles Like This