Ghaziabad: मोदीनगर में हादसा, ट्रक से टकराई पिकअप, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad Accident: गाजियाबाद से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार की देर रात मोदीनगर के निवाडी थाना क्षेत्र के गंगनहर पटरी मार्ग पर पिकअप की ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

हरिद्वार पूजन करने जा रहे थे ट्रक सवार

मिली जानकारी अनुसार, किछ दिन पहले पिकअप खरीदी गई  थी. इसी में सवार होकर लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे. इसी दौरान देर रात गंगनहर पटरी मार्ग पर पिकअप की ट्रक से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान राजस्थान के अलवर के थाना तिजारा के गांव कलगांव निवासी रमेश, रतन और सरजीत के रूप में हुई, जबकि घायलों में अनिल, हर्षित, रोहताश, राजेश, जतिन, बबीता, आशा, शांति और निशिका शामिल हैं.

ट्रक चालक पुलिस हिरासत में 

पुलिस ने बताया कि पीछा कर ट्रक को मसूरी थाना क्षेत्र में पकड़ा लिया गया है. आरोपित ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में लिया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

वैज्ञानिकों ने धरती पर उतारा सूरज! जानिए क्या होगा इसका काम

India Artificial Sun: चांद तारे तोड़ने की बात आपने सुनी होगी, लेकिन अब भारतीय वैज्ञानिकों ने सूरज तोड़ने वाली...

More Articles Like This