अमेरिका ने ईरान पर किए ताबडतोड हवाई हमले, दम्पति व उसके 2 साल के बच्चे की मौत, दो अन्य भी घायल

Must Read

US-Iran War: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है. अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य स्थित केश्म द्वीप पर बडा हवाई हमला किया. हमले में एक दंपती और उसके 2 साल बच्चे की मौत हो गई. परिवार के 7 और 9 साल के दो अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि ईरान के सरकारी मीडिया ने कुछ स्थानों पर केवल घायलों की पुष्टि की है. स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है.

ट्रंप के बयान के कुछ घंटे बाद हुई यह कार्रवाई

यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुई, जिसमें उन्होंने ईरान पर बहुत कड़ा प्रहार करने की चेतावनी दी थी. जॉर्डन की सेना ने गुरुवार तड़के ईरान से दागी गई पांच बैलिस्टिक मिसाइलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के 12 से अधिक सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए.

संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया 

जॉर्डन की सेना के प्रवक्ता के अनुसार, सैन्य रडार ने समय रहते ईरान से दागी गई मिसाइलों का पता लगा लिया था. एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी पांच मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. इससे संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए मिसाइल हमले के जवाब में ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में कमांड सेंटर, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स तथा तटीय रक्षा प्रतिष्ठान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें. VIDEO: गाजीपुर में बोले CM योगीः गाजीपुर के वास्तविक नायकों को सम्मान दे रही है भाजपा

Latest News

‘इटली बॉर्डर बंद कर दूंगी’ स्पेन पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, शेंगेन समझौता खत्म करने की दी धमकी

Giorgia Meloni: स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे...

More Articles Like This