अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! PoK पर दी आपत्तिजनक रिपोर्ट, भारत ने दिया कड़ा जवाब

Must Read

New Delhi: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को अपनी एक रिपोर्ट में ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ कहे जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया कि ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ जैसी कोई चीज नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला कश्मीर (PoK) है. नई दिल्ली का कहना है कि पाकिस्तान को इन क्षेत्रों पर अपना अवैध कब्जा समाप्त करना चाहिए.

भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से

भारतीय दूतावास ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं और हमेशा रहेंगे. दूतावास ने दोहराया कि इस मुद्दे पर भारत का रुख लंबे समय से स्पष्ट, सुसंगत और अपरिवर्तित है. भारत ने अपने बयान में पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध और जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया.

हिंसा और दमन की नीतियां

साथ ही कहा कि पाकिस्तान इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के खिलाफ हिंसा और दमन की नीतियां अपनाता रहा है. द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हालिया अशांति और स्थानीय चुनावों पर प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में इस क्षेत्र को ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ कहा था. रिपोर्ट में मीरपुर में सुरक्षा बलों और जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प, दो लोगों की मौत और चुनावी प्रक्रिया पर पड़े असर का उल्लेख किया गया.

दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रदर्शनकारियों के कुछ दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. भारत लगातार यह कहता आया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश, जिनमें पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र भी शामिल हैं, भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं.

इसे भी पढ़ें. VIDEO: गाजीपुर में बोले CM योगीः गाजीपुर के वास्तविक नायकों को सम्मान दे रही है भाजपा

Latest News

भारत का आवासीय बाजार स्थिर, पहली तिमाही में 3.6% बढ़ा हाउसिंग प्राइस इंडेक्स

भारत के आवासीय बाजार में घरों की कीमतों में स्थिर बढ़ोतरी देखने को मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में कीमतें 49.6% बढ़ीं, जबकि लखनऊ में 17.7% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई.

More Articles Like This