मशहूर ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ह्लुन सोलो का महज 27 की उम्र में निधन, आत्महत्या या संदिग्ध मौत? जांच जारी

Must Read

Bangkok: थाईलैंड के मशहूर ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ह्लुन सोलो का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह जॉर्जिया में नया कंटेंट शूट करने के लिए गए थे, लेकिन इसी दौरान उनका अपने परिवार से संपर्क टूट गया. कुछ समय बाद उनके निधन की दुखद खबर सामने आई. परिवार ने इस खबर की पुष्टि की. परिवार के मुताबिक, ह्लुन सोलो ने 30 जुलाई को अंतिम सांस ली.

यूट्यूब पर व्लॉग बनाना था

ह्लुन का असली नाम बोवोर्नथैट पेंगसुक था. उनका काम यूट्यूब पर व्लॉग बनाना था और वो सिर्फ एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर थे. काफी दिनों से वो लापता थे और उनके माता-पिता सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ढूढ़ने की कोशिश कर रहे थे. बहुत दिनों तक किसी तरह की जानकारी न मिलने के बाद 30 जुलाई को उनके निधन की पुष्टि हुई. थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी की ह्लुन सोलो के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए जरुरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.

स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम

इस प्रक्रिया में तुर्की के अंकारा स्थित रॉयल थाई एंबेसी और जॉर्जिया के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. इसके अलावा, उनकी मौत की असली वजह जानने के लिए भी थाई अधिकारी लगातार जॉर्जिया के अधिकारियों के संपर्क में हैं. सूचना विभाग के महानिदेशक और मंत्रालय के प्रवक्ता जैथाई अपकार्नितिकासेत ने बताया कि अंकारा स्थित रॉयल थाई एंबेसी के अधिकारी जॉर्जिया पहुंचे थे, जहां स्थानीय प्रशासन ने यूट्यूबर के निधन की आधिकारिक पुष्टि की.

पोता सही सुरक्षित होगा

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनकी दादी ने बताया की उन्हें लगा की उनका पोता सही सुरक्षित होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने सोशल मीडिया पर उड़ रही हर तरह की अफवाहों को ख़ारिज कर कर दिया है. ऑनलाइन यह कहा जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है लेकिन इसकी जांच अभी तक जारी है. उनके परिवार का इस समय रो-रो के बहुत बुरा हाल है और उन्होंने सबसे अपील की है कि उनकी प्राइवेसी का खासतौर पर सम्मान किया जाए.

इसे भी पढ़ें. ‘पर्ची लाओ, तब लगाऊंगा ऑक्सीजन’, मंडला में एंबुलेंस बनी मौत की सवारी; 21 वर्षीय युवक की मौत पर उठे सवाल

Latest News

02 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 2 November 2026: 2 नवंबर 2026 को सोमवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, इस दिन...

More Articles Like This