Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से बनेगा समसप्तक योग, मेष, तुला और मीन राशि के लोग रहें सावधान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में  भाव डालता है. इसी क्रम में 1 अगस्त 2026 को धन, सुख, वैभव और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र का यह गोचर सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर होगा. शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करते ही मीन राशि में स्थित शनि के साथ समसप्तक योग बनेगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, कन्या शुक्र की नीच राशि मानी जाती है. ऐसे में यह योग कुछ राशियों के लिए आर्थिक, करियर और सामाजिक जीवन में चुनौतियां लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष सतर्क रहने की जरूरत है.

मेष राशि

समसप्तक योग के दौरान शुक्र आपकी राशि से छठे भाव में रहेंगे, जबकि शनि द्वादश भाव में स्थित होंगे. इस दौरान अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. आपकी या परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने की वजह से अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना रहेगी. करियर से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र इस दौरान आपकी राशि से द्वादश भाव में नीच अवस्था में रहेंगे. द्वादश भाव को हानि का भाव माना जाता है, इसलिए आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. घर का कोई कीमती सामान खराब होने से अचानक खर्च बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में भी हर काम पूरी एकाग्रता और सतर्कता के साथ करें.

उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के सप्तम भाव में नीच के शुक्र का होना कुछ चुनौतियां खड़ी कर सकता है. सामाजिक जीवन में सावधानी बरतें, क्योंकि मान-सम्मान प्रभावित होने की आशंका रहेगी. धन का लेन-देन बेहद सोच-समझकर करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. नौकरी या कार्यक्षेत्र में आपके काम पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर रहेगी, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें.

उपाय: शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें.

क्या है समसप्तक योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में स्थित होते हैं, तब समसप्तक योग बनता है. इस बार कन्या राशि में गोचर करने वाले शुक्र और मीन राशि में स्थित शनि के आमने-सामने आने से यह योग बन रहा है. इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर उनकी ग्रह स्थिति के अनुसार देखने को मिल सकता है.

नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

यह भी पढ़े: सदाचार और शुद्ध आचरण से ही परिपुष्ट होती है भक्ति: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन करने पर संतों ने जताई नाराजगी, राष्ट्रपति से कर दी ये बड़ी मांग

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर देशभर में आक्रोश है. 31 जुलाई को इस...

More Articles Like This