अब पूरी तरह खोला जाएगा होर्मुज, ईरान के साथ समझौते पर बनी सहमति… डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Strait of Hormuz: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अब ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टालने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि अब अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा. साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक के सबसे बड़े सैन्य बल और ताकत के साथ ईरान पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन ईरान और मिडिल ईस्ट के कई देशों की ओर से किए गए अनुरोध के बाद हमले को रोक दिया गया है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्‍ट में ल‍िखा कि ”अमेरिका, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है. हमारी सैन्य ताकत और क्षमता का स्तर ऐसा है जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद से कभी नहीं देखा गया. इसके बाद भी ईरान और मध्य-पूर्व के दूसरे देशों ने हमसे किसी भी हमले को रोकने के लिए कहा है, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है.”

‘पूरी तरह खोला जाएगा होर्मुज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ”इस समझौते में होर्मुज स्‍ट्रेट (Hormuz Strait) को तुरंत और पूरी तरह से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा. ऐसे में इस अनुरोध को मानते हुए और दुनिया के भविष्य के फायदे और एक सफल व समृद्ध ईरान के अस्तित्व को ध्यान में रखते हुए मैंने हमला रद्द करने का फैसला किया है, बशर्ते जल्द ही कोई समझौता हो सके.” डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ”इस प्रतिबद्धता में इजराइल भी मेरे साथ है. ऐसे में सभी लोग काम पर लग जाएं और इसे पूरा करें. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”

Latest News

मुनीर आर्मी ने अल्लाह के घर में किया हमला, नहीं मिलेगी माफी…, मस्जिद में इमाम की हालत देख कांपे लोग

Pakistan army mosque attack : PoK में सुरक्षा के नाम पर तैनात मुनीर की फौज अब जनता की भक्षक...

More Articles Like This