अफगानिस्तानः सीमा पर हथियार तस्करी की कोशिश असफल, 24 असॉल्ट राइफल बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan Crime: पूर्वी नंगरहार प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों ने हथियार तस्करी की कोशिश को असफल कर दिया है. अलग-अलग तरह की 24 असॉल्ट राइफलें बरामद की हैं. एक बयान जारी कर रविवार को प्रांतीय सरकार ने कहा कि ये हथियार पड़ोसी मुल्क से चोरी-छिपे लाए जा रहे थे. सुरक्षा कर्मियों ने तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग पर इसकी बरामदगी की.

सुरक्षा बलों के हवाले से सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि हथियार एक गाड़ी के अंदर छिपाए गए थे. अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि इस घटना के सिलसिले में किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया या नहीं. यह ऑपरेशन अफगान सरकार के उस बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सुरक्षा बल आम लोगों के पास किसी भी तरह के गोला-बारूद की मौजूदगी पर शिकंजा कसते हैं और बॉर्डर इलाकों के जरिए हथियारों की तस्करी को रोकते हैं.

पहली बार नहीं है कि अफगान बॉर्डर पर इस तरह की बरामदगी हुई हो. इससे पहले 29 जुलाई को, पुलिस ने अफगानिस्तान के पूर्वी लगमान प्रांत में गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए थे.

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में 1 लीटर का भाव

Petrol Diesel Price Today 21 September 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों की...

More Articles Like This