डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव आते ही राम मंदिर और सनातन को बदनाम करने की साजिश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विपक्षी दल राम मंदिर और सनातन संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वे आज संसद परिसर में साधु का भेष बदलकर नाटक कर रहे हैं.

स्व. कमल रानी वरुण को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

घाटमपुर में आयोजित पूर्व मंत्री स्व. कमल रानी वरुण की विशाल श्रद्धांजलि जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि कमल रानी जी सही मायने में जननेत्री थीं. कोरोना काल जैसे कठिन समय में, जब विपक्षी दल जनता के बीच नजर नहीं आ रहे थे, तब उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की. उन्होंने कहा कि कोरोना ने भले ही उन्हें हमसे छीन लिया, लेकिन उनका जनसेवा का जज्बा हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा.

संसद से लेकर छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

अपने संबोधन में डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस स्तर तक गिर चुके हैं कि संसद में ‘वंदे मातरम’ का अपमान रोकने वाले बिल और पेपर लीक विरोधी कानून का भी विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने छात्रों, शिक्षाविदों और भारतीय संस्कृति का अपमान किया है.

पीएम मोदी और सीएम योगी की कार्यशैली की सराहना

डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवाभाव की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिता के निधन जैसी व्यक्तिगत पीड़ा के बावजूद जनता की सुरक्षा और कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 घंटे जनता की भलाई और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, जबकि विपक्ष केवल देश और प्रदेश की छवि खराब करने में जुटा हुआ है.

यह भी पढ़े: ‘निकल गया है दम…’, हमले रोकने के बाद ईरानी मीडिया ने ट्रंप का उड़ाया मजाक

Latest News

सावन में केवल सोमवार व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत भी होते हैं अति-दुर्लभ, जानें इनका धार्मिक महत्व

Sawan Ke Mahatvapurna Vrat: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की उपासना का सर्वोत्तम समय माना जाता है. इस...

More Articles Like This