West Asia Crisis: होर्मुज के पास तेल टैंकर के नजदीक धमाका, UKMTO ने जारी किया अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Asia Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी प्रवेश द्वार के पास एक तेल टैंकर के नजदीक विस्फोट की आवाज सुनी गई. यह जानकारी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने दी. बताया कि जहाज और उस पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

यूकेएमटीओ की ओर से रविवार को जारी एडवाइजरी के मुताबिक, एजेंसी को रविवार को ग्रीनविच समयानुसार रात 8:37 बजे जहाज के कप्तान से इसकी सूचना मिली. कप्तान ने बताया कि जब जहाज ओमान के खासाब से लगभग 20 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में था, तभी उसके पास विस्फोट की आवाज सुनाई दी.

यूकेएमटीओ ने इस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत एजेंसी को देने की सलाह दी है. अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़े तनाव के बीच हाल के दिनों में यूकेएमटीओ ने समुद्री सुरक्षा से जुड़े कई घटनाक्रम दर्ज किए हैं.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इनमें से अधिकतर घटनाएं ओमान के तट और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हुई हैं. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (वॉशिंगटन समयानुसार) कहा कि ईरान के साथ वार्ता सोमवार दोपहर से शुरू होगी. उन्होंने दावा किया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर ने अमेरिका से प्रस्तावित सैन्य हमले रोकने का अनुरोध किया है, क्योंकि “उन्हें लगता है कि समझौता हो सकता है.”

Latest News

Pakistan: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में पाकिस्तानी सेना ने किया हवाई हमला, तनाव बढ़ा

Pakistan Airstrikes Afghanistan: एक बार फिर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की है. सोमवार को तड़के पाकिस्तान...

More Articles Like This