Jammu-Kashmir: ड्यूटी के दौरान चली राइफल, जवान की मौत, सेना ने शुरू की जांच

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Army Jawan Death: जम्मू से दुखद खबर सामने आई है. यहां अखनूर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान एक हादसे में सेना के एक जवान की जान चली गई. जवान की सर्विस राइफल गलती से चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह घटना खौड़ के अग्रिम क्षेत्र जोगवां में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान रविवार को हुई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्यूटी के समय जवान की राइफल अचानक फायर हो गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.

घटना के तत्काल बाद जवान को चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन गंभीर हालत की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सैन्य अस्पताल अखनूर भेज दिया गया है. कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार को सौंपा जाएगा. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

श्रीलंका में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लोगों की मौत, सैंकड़ों घर दबे, स्कूल भी बंद

Colombo: श्रीलंका के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में सात...

More Articles Like This