Mass Shooting In US: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी, कई लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mass Shooting In US: अमेरिका में फिर गोलियों की आवाज गूंजी है. नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप के बीच सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

घर के अंदर कई लोग मिले गोली से घायल

नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे (स्थानीय समय) पुलिस को एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली. इस पर सूचना पुलिस और शेरिफ कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची. वहां कई लोग गोली लगने से घायल मिले. घायलों में से एक व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कई अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि मृतकों में एक संदिग्ध हमलावर भी शामिल है. कुल तीन परिवार के सदस्यों की मौत हुई है, जबकि एक अन्य रिश्तेदार घायल है और वह अस्पताल में भर्ती है. हालांकि, गोलीबारी की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है.

अमेरिका में बढ़ रही गोलीबारी की घटनाएं

लंबे समय से अमेरिका में बंदूक हिंसा गंभीर समस्या बनी हुई है. हर साल देश में सैकड़ों सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है. हाल के दिनों में भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं.

हाल के दिनों में हुई गोलीबारी की घटनाएं

1 अगस्त को इडाहो के ट्विन फॉल्स शहर स्थित एक इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए थे. 2 अगस्त को ओरेगन के पोर्टलैंड में एक रिहायशी इलाके में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. घायलों में एक किशोर भी शामिल था.

Latest News

BJP ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी की, अवध क्षेत्र के प्रभारी बने दिलीप पटेल, देखिए लिस्ट

UP: संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की...

More Articles Like This