Digital Platforms Penalized: ग्राहकों को गुमराह करना पड़ा भारी, IndiGo, Zepto समेत 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Digital Platforms Penalized: ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल सेवाओं ने लोगों की जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है, लेकिन कई बार यही प्लेटफॉर्म ऐसे तरीके अपनाते हैं जिनका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ता है. कई मामलों में ग्राहक बिना जानकारी के अतिरिक्त शुल्क चुका देते हैं या ऐसे विकल्प चुन लेते हैं जिनकी उन्हें जरूरत ही नहीं होती. ऐसे ही मामलों पर अब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ग्राहकों को गुमराह करने वाले ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल को लेकर 9 बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है.

CCPA ने 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की कार्रवाई

राज्यसभा में सरकार ने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ऑनलाइन खरीदारी के दौरान ग्राहकों को भ्रमित करने वाले तरीकों, यानी ‘डार्क पैटर्न’ के इस्तेमाल पर कार्रवाई की है. जिन कंपनियों पर कार्रवाई हुई है उनमें IndiGo, Zepto, FirstCry, Physics Wallah, BookMyShow, PharmaEasy, McAfee, SpiceJet और Anuj Jindal शामिल हैं.

Zepto पर सबसे बड़ा जुर्माना

सरकार ने राज्यसभा में यह भी जानकारी दी कि Zepto Marketplace पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जांच में पाया गया कि शुरुआत में उत्पाद की कीमत कम दिखाई गई, लेकिन बाद में हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस जोड़ दी गई, जिससे ग्राहकों को वास्तविक कीमत अंत में पता चलती थी.

Physics Wallah पर भी हुई कार्रवाई

Physics Wallah पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. जांच में सामने आया कि PW Foundation के लिए 10 रुपये का डोनेशन पहले से ही चुना हुआ था. इसके अलावा उस डोनेशन को बनाए रखने के लिए ग्राहकों को भावनात्मक संदेश भी दिखाए जा रहे थे.

IndiGo और BookMyShow पर क्या मिला?

IndiGo के मोबाइल ऐप को लेकर भी CCPA के पास शिकायतें पहुंचीं. जांच में पाया गया कि अतिरिक्त सुविधा नहीं लेने पर ग्राहकों को “No, I will take risk” जैसा संदेश दिखाया जा रहा था, जिसे उपभोक्ताओं को प्रभावित करने वाला तरीका माना गया.

वहीं BookMyShow पर टिकट बुकिंग के दौरान उसकी सामाजिक पहल BookASmile के लिए 1 रुपये का योगदान पहले से ही चुना हुआ मिलता था. CCPA ने इसे Basket Sneaking माना और कंपनी को यह विकल्प हटाने का निर्देश दिया.

FirstCry समेत अन्य कंपनियों पर भी जुर्माना

FirstCry पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. कंपनी पर भ्रामक काउंटडाउन टाइमर दिखाने और सब्सक्रिप्शन को दोबारा सक्रिय करने जैसे डार्क पैटर्न अपनाने का मामला सामने आया. वहीं PharmaEasy, McAfee और SpiceJet पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि Anuj Jindal पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

पहले भी दी गई थी चेतावनी

सरकार ने राज्यसभा में यह भी बताया कि जून 2025 में CCPA ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म का स्वयं ऑडिट करने की सलाह दी थी, ताकि वे डार्क पैटर्न की पहचान कर उन्हें समय रहते हटा सकें. इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से अब तक करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है.

यह भी पढ़े: मायावती ने अपने भरोसेमंद सहयोगी उमाशंकर सिंह के किए अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This