शिकागो के फ्यूनरल होम में मिले 56 सड़े-गले शव, लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद भी परिवारों को नहीं लौटाई गई अस्थियां

Must Read

Washington: अमेरिका में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शिकागो में एक फ्यूनरल होम (शवगृह) में 56 शव गलत तरीके से रखे हुए और सड़न की अलग-अलग अवस्थाओं में मिले हैं. इस खुलासे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलने पर कुक काउंटी मेडिकल एग्जामिनर्स ऑफिस ने तुरंत अपनी टीम मौके पर भेजी.

फ्यूनरल होम से आ रही तेज बदबू की शिकायत

यह खुलासा तब हुआ जब इलाके के लोगों ने महीनों से फ्यूनरल होम से आ रही तेज बदबू की शिकायत की थी. जांच में पाया गया कि कई शव बिना रेफ्रिजरेशन के रखे गए थे, जिससे उनमें तेजी से सड़न फैल गई. कुछ शवों में कीड़े (मैगॉट) तक पाए गए, जबकि कई की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान और दस्तावेजों की जांच में कई दिन लग सकते हैं, इसके बाद ही परिवारों को सूचना दी जाएगी.

आसपास रहना मुश्किल

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, दुर्गंध इतनी ज्यादा थी कि आसपास रहना मुश्किल हो गया था, लेकिन कार्रवाई देर से हुई. इस घटना के बाद अपने परिजनों के बारे में जानकारी लेने पहुंचे लोगों में गुस्सा और बेचैनी साफ दिखी. लताशा जॉनसन नाम की महिला ने बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार इसी फ्यूनरल होम में हुआ था और अगले ही दिन उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद दर्दनाक और भ्रमित कर देने वाला अनुभव है.

लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

जांच में यह भी सामने आया कि फ्यूनरल होम की संचालक जॉना मॉर्गन का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, यहां शवों को ‘बेहद खराब और अमानवीय हालात’ में रखा गया था, जहां चूहों का संक्रमण भी मौजूद था. और भी चौंकाने वाली बात यह है कि इस फ्यूनरल होम से जुड़े क्लार्क मॉर्गन का लाइसेंस पहले ही 2024 में रद्द किया जा चुका था. यह दंपति पहले एक क्रेमेटरी भी चला चुका है, जिसे तब बंद कर दिया गया था जब सैकड़ों अस्थियां परिवारों को लौटाई नहीं गईं और शवों को गलत तरीके से रखा गया था.

एक और कड़ी बन गया

शिकागो का यह मामला पिछले तीन वर्षों में मानव अवशेषों के गलत तरीके से रखरखाव से जुड़े कई मामलों की कड़ी में एक और कड़ी बन गया है. पिछले महीने कोलोराडो के प्यूब्लो शहर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर एक फ्यूनरल होम में छिपे दरवाजे के पीछे दर्जनों सड़ते शव रखने का आरोप लगा था. इसी तरह, 2024 में जॉर्जिया के एक फ्यूनरल होम में 18 शव सड़ी हालत में मिले थे. 2023 में कोलोराडो में करीब 200 शव एक इमारत से बरामद हुए थे, जबकि उसी साल इंडियाना के एक फ्यूनरल होम से 31 शव मिले थे.

इसे भी पढ़ें. Kawad Yatra 2026: CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शिवभक्तों का किया अभिनंदन

Latest News

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पीएम मोदी की फोन पर बातचीत, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

India US Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की....

More Articles Like This