‘हेड कोच, चयनकर्ता और कप्तान ही करेंगे फैसला’, मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान ने रखी अपनी बात

Must Read

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है. अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी शमी की वापसी पर अपनी बात रखी है. सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार के साथ बातचीच में जहीर खान ने कहा कि अगर शमी फिट हैं तो साउथ अफ्रीका में उनका अनुभव टीम इंडिया को काम आ सकता है.

निश्चित रूप से टीम इंडिया की प्लानिंग

मोहम्मद शमी की वापसी जहीर खान ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे निश्चित रूप से टीम इंडिया की प्लानिंग में शामिल किया जाना चाहिए, जो कि फिलहाल शमी उसका हिस्सा नहीं दिख रहे हैं. शमी को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए और उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि टीम मैनेजमेंट इस बारे में क्या सोच रहा है. यह फैसला हेड कोच, चयनकर्ता और कप्तान ही करेंगे, लेकिन मेरी राय में अगर मोहम्मद शमी फिट और उपलब्ध हैं तो भारत को उनके जैसे अनुभवी गेंदबाज को साउथ अफ्रीका ले जाना चाहिए.

वापसी नहीं होने को लेकर तर्क

बता दें कि चयनकर्ताओं ने शमी की टीम इंडिया में वापसी नहीं होने को लेकर तर्क दिया था कि उनकी फिटनेस एक बड़ी समस्या है. इसके कारण अजीत अगरकर और शमी के बीच बयानबाजी का एक दौर भी चला था. शमी ने खुलकर कहा था कि अगर वह रणजी ट्रॉफी में दिन भर गेंदबाजी कर सकते हैं, तो वनडे में 10 ओवर भी डाल सकते हैं. अगर मैं फिट नहीं होता तो लंबे स्पेल कैसे डालता. शमी के इस बयान से साफ हो गया था कि वह पूरी तरह से फिट और वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल वह चयनकर्ताओं के प्लान हिस्सा नहीं हैं.

फॉर्मेट में एक साल से नहीं खेले

शमी ने टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में एक साल से नहीं खेले हैं. इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए और अपनी फिटनेस को भी साबित किया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट आगामी बड़े टूर्नामेंट के लिए युवा पेसर्स के पूल को तैयार करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें. महाराष्ट्र: बारामती में प्लेन क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ हादसा

Latest News

पितृदोष के ये संकेत नजरअंदाज न करें, जानें कुंडली में पितृदोष है या नहीं और इसके उपाय

Pitru Dosha: पितृपक्ष में पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है....

More Articles Like This