हर घर तिरंगा: CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा उत्साह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhpur Tiranga Yatra: सोमवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. नगर निगम से शुरू हुई यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही. दुकानदारों से लेकर राहगीर और रेलवे स्टेशन के यात्री तक इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए. भारत माता की जय फिजां में गूंजती रही.

नगर निगम परिसर से निकली तिरंगा यात्रा

नगर निगम परिसर से सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हुई. उनके साथ सांसद रविकिशन, मेयर डॉ मंगलेश, सभी विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी चल रहे थे. यात्रा 11:36 बजे रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई. यात्रा शुरू होने से पहले ही नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे.

लोगों ने फूल बरसाकर किया यात्रा का स्वागत

देशभक्ति के गीतों के बीच स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न समाज के लोग तिरंगा लेकर पहुंचे. बड़ी संख्या में लोग हर घर तिरंगा अभियान की टी-शर्ट पहने हुए थे. यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया. जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया. छतों से लोग यात्रा को देखते रहे. पवन पंछी ग्रुप के कलाकारों ने विविध लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर माहौल में और रंग भर दिया. युवा मोबाइल से फोटो और रील बनाते रहे.

सीएम योगी ने सेल्फी लेकर इस पल को कैमरे में किया कैद

यात्रा के दौरान सभी की जुबान पर ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष था. महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने गुब्बारे छोड़े और इसके बाद सेल्फी लेकर इस पल को कैमरे में कैद किया.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This