अमेरिका में हादसाः ट्रक ने कार को मारी टक्कर, भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ohio Car Accident: अमेरिका से हादसे की खबर सामने आई है. ओहियो में हुए भीषण सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. दिलीप कुमार बुंगातवुला अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ट्रक ने कार में टक्कर मार दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के जेट्टीवारिपल्ली गांव के मूल निवासी बुंगातवुला उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने 2025 में केंट स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की थी.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना ओहियो के मैसेडोनिया इलाके में इंटरस्टेट 480 पर हुई. बुंगातवुला सेडान कार में जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ट्रक ने सेंटर डिवाइडर पार करते हुए उनके वाहन से टकरा गया.

जब इमरजेंसी सर्विस घटनास्थल पर पहुंचीं, तब तक बुंगातवुला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.

भारतीय दूतावास ने मौत की पुष्टि की

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि भारत में उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.

दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि हमें 7 अगस्त 2026 को ओहियो में एक कार दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक, दिलीप कुमार बुंगातवुला के असामयिक निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. वाणिज्य दूतावास परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

Latest News

Delhi Traffic Alert: आज कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो स्टेशन भी बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है....

More Articles Like This