‘युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं’, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बोले PM मोदी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Youth Day: हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना और उनके योगदान का सम्मान करना है. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी है.

पीएम मोदी ने की युवाओं की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं. उन्होंने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है.”

संस्कृत का श्लोक भी शेयर किया International Youth Day

पीएम मोदी ने संस्कृत का श्लोक भी एक्स पर पोस्ट किया, “चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम्। प्रसादयति यो लोकं तं लोकोऽनुप्रसीदति।।” इस श्लोक का हिंदी अर्थ है- “जो व्यक्ति अपनी दृष्टि, विचारों, वाणी और कर्मों के माध्यम से लोगों का हृदय जीत लेता है, वह ही उनके विश्वास, सम्मान और सद्भाव का पात्र बनता है.”

नितिन गडकरी ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर, हम उस पीढ़ी का जश्न मना रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया का भविष्य तय करेगी. भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं हैं, वे आज के राष्ट्र-निर्माता हैं. उनकी महत्वाकांक्षा के साथ जिम्मेदारी, उनके सपनों के साथ काम और उनके साहस के साथ मजबूत इरादा हो.”

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “ऊर्जा, उत्साह और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवा साथी ‘विकसित भारत’ के सुदृढ़ आधार स्तंभ हैं. ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की सभी युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आप अपनी प्रतिभा से सफलता के नव नभ स्पर्श करें. जहां भी रहिए, कौशल, संस्कार और सेवा-भाव के मूल मंत्र को हृदय में संजोए रखिए. डबल इंजन की सरकार आपके स्वप्नों को साकार करने के लिए हर कदम पर साथ खड़ी रहेगी.”

सीएम रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि आज का युवा सपनों को स्टार्टअप में, हुनर को सफलता में और संकल्प को राष्ट्रशक्ति में बदल रहा है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उसके हाथ में टेक्नोलॉजी है, मन में इनोवेशन है, आंखों में विश्व विजय का विश्वास है और हृदय में भारत प्रथम का भाव है. यही युवा शक्ति नए भारत की गति भी है और विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी भी.”

ये भी पढ़ें- मुंबईः भारी बारिश के बीच कुर्ला में भूस्खलन, दो लोगों की मौत, मलबे में फंसे 6-8 लोग

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This