लेबनान में इजराइली हमला, एक ही परिवार के 7 सात सदस्यों की मौत, तीन घायल, सीजफायर के बाद सबसे घातक अटैक

Must Read

New Delhi: इजरायल ने एक बार फिर दक्षिणी लेबनान के अंसार शहर को निशाना बनाया है लेबनान की सिविल डिफेंस के मुताबिक, इजरायली हवाई हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 3 के घायल होने की पुष्टि हुई है. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं. जून के अंत में हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से यह हमला सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है. सुबह होने से पहले अंसार के बाहरी इलाकों और नबातियेह अल-फौका के आसपास इजरायली सेना ने तीन हवाई हमले किए.

बचाव अभियान जारी, मृतकों की संख्या शुरुआती आंकड़ा

सिविल डिफेंस अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या शुरुआती आंकड़ा है. यह कार्रवाई दोनों पक्षों के बीच बनी संघर्ष विराम सहमति और रूपरेखा समझौतों के बाद भी जारी संघर्ष का हिस्सा है. लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. लेबनान और इजरायल में इस वर्ष 26 जून को बनी सहमति के अनुसार, दक्षिण लेबनान से इजरायली सैनिकों को लौट जाना था. इसके बदले, ईरान के समर्थन वाले हिज़बुल्‍ला गुट को हथियारों से मुक्‍त करने की पहल की जानी थी.

लेबनान में रात भर हवाई हमले

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में रात भर हवाई हमले करने की पुष्टि की है और कहा है कि ये हमले हिज्बुल्लाह के सैनिकों के हमले के जवाब में किए गए. IDF का कहना है कि उसने नबातीह इलाके के उत्तर में अंसार में हिज्बुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया. नबातीह में भी कई हमलों की खबर है, जिसमें अली ताहेर रिज पर भारी हमले शामिल हैं, जिसके नीचे हिज्बुल्लाह का एक बड़ा अंडरग्राउंड ठिकाना है.

हिज्बुल्लाह आतंकी संगठन की कार्रवाई

सेना ने हिज्बुल्लाह के हमले के बारे में तुरंत जानकारी दिए बिना कहा, “ये हमले अली ताहेर रिज इलाके में हमारी सेना के खिलाफ हिज्बुल्लाह आतंकी संगठन की कार्रवाई के बाद किए गए, जो उस सिक्योरिटी जोन में है जहां IDF सैनिक काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. 250 दिन से समुद्र में खडा USS अब्राहम लिंकन अमेरिका के लिए बना सिरदर्द, ट्रंप ने लम्बे समय के सवालों को किया खारिज

Latest News

IND vs WI: आज T20 में आमने-सामने होंगे भारत और वेस्टइंडीज, लखनऊ के इकाना में होगी धमाकेदार भिड़ंत

IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा....

More Articles Like This