ट्रंप ने शेयर की किम जोंग के साथ अपनी फोटो, क्या US और उत्तर कोरिया के बीच दोबारा शुरू होगी बातचीत?

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच दोबारा बातचीत की संभावनाओं को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. बता दें कि ट्रंप ने किम जोंग के साथ अपनी पुरानी मुलाकात की तस्वीर शेयर कर एक बार फिर दोनों के रिश्तों की चर्चा छेड़ दी है. ट्रंप ने 2019 की पनमुनजोम मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि भले ही इस तस्वीर में दोनों के चेहरे सख्त नजर आ रहे हों, लेकिन वास्तव में उनकी किम के साथ बहुत अच्छी बनती है.

ऐतिहासिक मुलाकात की तस्वीर साझा 

ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपनी 2019 की ऐतिहासिक मुलाकात की तस्वीर साझा की. तस्वीर के साथ ट्रंप ने लिखा कि इस खास तस्वीर में दोनों भले ही ज्यादा दोस्ताना नजर नहीं आ रहे हों, लेकिन ऐसी कई तस्वीरें हैं जिनमें दोनों मुस्कुराते दिखाई देते हैं. ट्रंप ने किम के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि किम जोंग उन और मैं बहुत अच्छे से मिलते हैं. उनके इस बयान ने एक बार फिर अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच संभावित बातचीत की चर्चा को हवा दे दी है.

पनमुनजोम में हुई मुलाकात बेहद खास

ट्रंप और किम जोंग उन के बीच 2019 में पनमुनजोम में हुई मुलाकात बेहद खास रही थी. ट्रंप ने उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर स्थित सैन्य-विसैन्यीकृत क्षेत्र में किम से मुलाकात की थी. इस दौरान ट्रंप ने सैन्य सीमा रेखा पार कर उत्तर कोरियाई क्षेत्र में कदम रखा था. वह ऐसा करने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे. इस मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था.

तीन बार आमने-सामने मिले

ट्रंप और किम जोंग उन अपने पहले कार्यकाल के दौरान तीन बार आमने-सामने मिले थे. हालांकि इन बैठकों के बावजूद उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई व्यापक समझौता नहीं हो सका था. ट्रंप के ताजा पोस्ट ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ फिर से सीधे संपर्क की कोशिश कर सकते हैं. व्हाइट हाउस पहले ही संकेत दे चुका है कि ट्रंप उत्तर कोरिया के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के बातचीत के लिए तैयार हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया बातचीत के लिए तैयार होगा या नहीं.

इसे भी पढ़ें. आगरा: चंबल नदी में खत्म हुआ स्टीमर का डीजल, 8 KM तक तेज धार में बहा, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक जानें आज की कीमतें

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लाखों वाहन चालकों की नजर रहती है,...

More Articles Like This