राजस्थान में पूर्व PM की प्रतिमा का अनावरण, ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर भड़के शाह, कहा कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान दौरे पर हैं. शाह ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. यह प्रतिमा जेके सर्किल पर बनाए गए मिनी अटल स्मारक में स्थापित की गई है.

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है.

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “उनकी बेशर्मी देखिए. कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था. गीत के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गाना रोकने को कहा.

Home Minister Amit Shah Slams Sonia Gandhi Over Vande Mataram Row Unveils 21-Ft Atal Bihari Vajpayee Statue

हम सब बस टीवी पर देखते रह गए, सोनिया जी, 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं. आपने जो पाप किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई ‘वंदे मातरम’ गीत को अधूरा छोड़ने का सपना भी कैसे देख सकता है? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए.”

वोट-बैंक की राजनीति के कारण ‘वंदे मातरम’ को भूल गई कांग्रेसः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की कि पार्टी लोगों से और इस गीत को लिखने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से माफी मांगे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में आजादी के दिन के कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता सोनिया गांधी ने ‘वंदे मातरम’ गीत को बीच में ही रोकने के लिए कहा था.

शाह ने आरोप लगाया कि वोट-बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ‘वंदे मातरम’ को भूल गई है. उन्होंने कहा कि हम सबने इसे टेलीविजन पर देखा और कहा कि सोनिया गांधी को लोगों से और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगनी चाहिए.

शनिवार को हुए आजादी के जश्न का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद लाल किले और उन सभी जगहों पर ‘वंदे मातरम’ गाया गया जहां झंडा फहराया गया था. शाह ने आजादी की लड़ाई के दौरान क्रांतिकारी नारे के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा, “हजारों लोगों ने ‘वंदे मातरम’ गाने के लिए गोलियां और लाठियां खाईं और जेल गए.”

Latest News

बलूचिस्तान के ‘आजाद’ होते ही बौखलाया पाकिस्तान, लगा दिया लॉकडाउन, घर से निकलने से लेकर आने-जाने पर रोक

New Delhi: हाल ही में खुद को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए बलूचिस्तानियों ने अपनी आजादी...

More Articles Like This