Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तीन लैंडमाइन विस्फोट, नौ लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Landmine Blasts: पाकिस्तान सनसनी फैलान वाली खबर सामने आई है. यहां खैबर पख्तूनख्वा में तीन अलग-अलग जगहों पर लैंडमाइन धमाके हुए. इन धमाकों में 9 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक, ये तीनों धमाके रविवार को कुर्रम के दूर-दराज इलाके डंडार सहारा में हुए.

पहली घटना में हामिद हुसैन नाम के एक मजदूर के दोनों पैर धमाके में उड़ गए. बाद में शाम को उसी इलाके में लैंडमाइन के अलग-अलग धमाकों में दो और लोग घायल हो गए. तीसरी घटना में 6 लोग घायल हुए.

लैंडमाइन की मौजूदगी को लेकर चिंताः पुलिस

पुलिस ने कहा कि इन घटनाओं ने इलाकों में बिना फटे बमों और लैंडमाइन की मौजूदगी को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. पिछले एक हफ्ते के दौरान कुर्रम के अलग-अलग हिस्सों में लैंडमाइन धमाकों और मोर्टार शेल से जुड़ी कई घटनाएं भी सामने आई हैं.

ताजा घटनाओं से स्थानीय लोगों में काफी चिंता और भय है. उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि वे आबादी वाले इलाकों से लैंडमाइन और बिना फटे बमों की पहचान कर और उन्हें हटाने के लिए तुरंत आभियान चलाएं.

Latest News

बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, 35 साल बाद सांसद डाल रहें वोट, मिर्जा फखरुल की जीत तय

Dhaka: बांग्लादेश में गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए जातीय संसद भवन में मतदान हो रहा है. खास बात...

More Articles Like This