Spain: स्यूटा में घुसपैठ की कोशिश असफल, 294 प्रवासी और 61 मददगार अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain: जमीन और समुद्र के रास्ते स्पेन के इलाके स्यूटा पहुंचने की कोशिश कर रहे सैकड़ों प्रवासियों को मोरक्को की सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है. यह ताजा कोशिश उस घटना के दो हफ्ते बाद हुई है, जब गरीबी और गलत जानकारी के कारण हजारों प्रवासी स्यूटा की ओर दौड़े थे.

यह इस इलाके के सबसे खतरनाक माइग्रेशन संकटों में से एक था. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सीमा के दोनों ओर 90 लोगों की मौत हुई.

मोरक्को के सरकारी ब्राडकास्टर मेडी-1 टीवी ने बताया कि शनिवार को स्यूटा में घुसने की कोशिश कर रहे सब-सहारा अफ्रीका के 294 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया. प्रवासियों की इस कोशिश में मदद करने के आरोप में 61 मोरक्को के नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है.

सीमा पार करने की ये कोशिशें इंटरनेट मीडिया पर उन पोस्ट के बढ़ने के बाद हुईं, जिनमें प्रवासियों से मोरक्को के उत्तरी तट पर स्थित स्पेनिश शहर स्यूटा जाने के लिए कहा गया था. इसके जवाब में मोरक्को और स्पेन के अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी और उस इलाके की ओर लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया.

गृह मंत्रालय ने ताजा गिरफ्तारियों या माइग्रेशन की नई कोशिश को रोकने के लिए सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की संख्या के बारे में कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि, मोरक्को के एक वरिष्ठ राजनयिक ने पहले कहा था कि स्यूटा के साथ लगी सीमा पर हर दिन 20,000 से अधिक मोरक्को के सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिस पर करोड़ों डालर का खर्च होते हैं.

Latest News

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

Kolkata Fire: तारापीठ के बाद कोलकाता में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. न्यू मार्केट इलाके में...

More Articles Like This