कोर्ट ने छीने Evergrande के फाउंडर के सभी अधिकार, जब्त कर ली सारी प्रॉपर्टी, सुनाई उम्र कैद की सजा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Real Estate Crisis: चीन में कभी रियल एस्टेट की सबसे बड़ी कंपनी रही एवरग्रांडे के फाउंडर हुई का यान को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही इस कंपनी और उसकी एक सहयोगी कंपनी पर 2 अरब डॉलर से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है. कंपनी पर यह कार्रवाई 5 साल पहले कर्ज चुकाने में नाकाम रहने के बाद हुई है. वहीं, एवरग्रांडे ग्रुप के 5 अन्य बड़े अधिकारियों को भी जेल की सजा सुनाई गई. शेनझेन की अदालत ने बताया कि उन्हें 6 से 18 साल तक की सजा मिली है. इन अधिकारियों पर धोखाधड़ी समेत कई अपराधों के आरोप थे.

बता दें कि कंपनी का पतन ऐसे समय हुआ जब चीनी सरकार के अधिकारियों ने साल 2020 में बहुत अधिक कर्ज लेने पर कार्रवाई शुरू की थी. ऐसे में कहा जा रहा है कि एवरग्रांडे के संकट ने पूरे चीन के रियल एस्टेट बाजार को ही गहरे संकट में धकेल दिया.

चीन के रियल एस्टेट का सबसे बड़ा नाम

एवरग्रांडे ग्रुप कभी चीन के रियल एस्टेट कारोबार का सबसे बड़ा नाम था. चीनी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कई दशकों तक चीन में घरों की मांग बढ़ती रही और एवरग्रांडे ने लोगों को घर खरीदने के सपने दिखाकर जमकर कारोबार किया. ऐसे में जब चीन की सरकार ने बहुत ज्यादा कर्ज लेने और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के नियम बनाए, तो कंपनी के लिए कर्ज लेना काफी मुश्किल हो गया, जिसके बाद कंपनी 2021 में अपने कर्ज देने वालों का पैसा चुकाने में मुश्किल आने लगी, जिससे वह अपना कर्ज समय पर नहीं चुका पाई.

सारी प्राइवेट प्रॉपर्टी जब्त

ऐसे में अब 20 अगस्त को दक्षिणी चीन की एक अदालत ने कंपनी और उसकी रियल एस्टेट शाखा पर कुल 15.82 अरब युआन (करीब 2.4 अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया, जो भारतीय करेंसी में 23 हजार करोड़ रुपए के आसपास होगी. जिसके बाद अदालत ने एवरग्रांडे के संस्थापक हुई का यान को कई अपराधों के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई. यान पर लगे आरोपों में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी भी शामिल है.

रिपोर्ट के अनुसार, ग्वांगदोंग प्रांत की शेनझेन इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहा कि हुई का यान को कई अपराधों के लिए सजा सुनाई गई है. उन्हें उम्रकैद दी गई है, उनके राजनीतिक अधिकार हमेशा के लिए छीन लिए गए हैं और उनकी सारी प्राइवेट प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई है.

कंपनी के फाउंडर ने किया देश के कानूनों का उल्लंघन

कोर्ट ने कहा कि साल 2016 से 2021 के बीच एवरग्रांडे और कंपनी के फाउंडर ने देश के कानूनों का उल्लंघन किया. उन्होंने लगातार वित्तीय धोखाधड़ी की. कंपनी की संपत्ति को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और उस पर मौजूद कर्ज को छिपाया गया. इतना ही नहीं, रिश्वत देकर इन लोगों ने कुछ वित्तीय संस्थानों पर अपना नियंत्रण हासिल किया.

अदालत के मुताबिक, हुई का यान ने अप्रैल में ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. उन पर गबन और रिश्वतखोरी समेत कई आरोप लगाए गए थे. एवरग्रांडे ग्रुप के पांच अन्य बड़े अधिकारियों को भी गुरुवार को जेल की सजा सुनाई गई. शेनझेन की अदालत ने बताया कि उन्हें 6 से 18 साल तक की सजा मिली है. इन अधिकारियों पर धोखाधड़ी समेत कई अपराधों के आरोप थे.

Latest News

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, चुनाव में मिले 255 वोट 

Bangladesh New Presiden: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को देश के 23वां राष्ट्रपति चुना...

More Articles Like This