नौकरी का मंच बना प्यार का अड्डा! Gen Z अब LinkedIn पर खोज रहा हमसफर, क्या कहते हैं आंकड़े?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LinkedIn Dating Trend: जिस LinkedIn पर अब तक युवा प्रोफेशनल्स नौकरी, करियर और बिजनेस नेटवर्किंग के लिए आते रहे हैं, वहां अब रिश्तों की तलाश का एक नया ट्रेंड चर्चा में है. डेटिंग ऐप्स पर लगातार स्वाइपिंग, घोस्टिंग और सार्थक कनेक्शन न बन पाने से परेशान कुछ Gen Z यूजर्स अब LinkedIn को भी संभावित रोमांटिक कनेक्शन के एक जरिये के तौर पर देख रहे हैं. यानी जिस प्लेटफॉर्म पर कभी नौकरी के लिए कनेक्शन और जॉब अलर्ट प्राथमिकता हुआ करते थे, वहां अब कुछ युवा प्रोफेशनल्स निजी रिश्तों की संभावना भी तलाश रहे हैं. हालांकि, इस ट्रेंड को लेकर LinkedIn की अपनी नीतियां काफी स्पष्ट हैं.

डेटिंग ऐप्स से बढ़ी थकान

अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की 19 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, डेटिंग प्लेटफॉर्म्स से निराश युवा प्रोफेशनल्स LinkedIn को रोमांटिक रिश्ते शुरू करने के एक नए माध्यम के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. Zety के सर्वे के मुताबिक, करीब 25 फीसदी प्रोफेशनल्स का मानना है कि LinkedIn का इस्तेमाल डेटिंग के लिए किया जाना स्वीकार्य हो सकता है.

वहीं, 22 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने LinkedIn पर रोमांटिक इरादे से किसी को मैसेज किया है या इस तरह के मैसेज का जवाब दिया है. डेटिंग ऐप्स को लेकर Gen Z में बढ़ती थकान भी इस बदलाव की एक वजह मानी जा रही है. Forbes Health और OnePoll के 2024 के सर्वे में 1,000 अमेरिकी यूजर्स को शामिल किया गया था. इसमें 79 फीसदी Gen Z यूजर्स और कुल 78 फीसदी प्रतिभागियों ने डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने से मानसिक और भावनात्मक थकान महसूस होने की बात कही.

घोस्टिंग और कैटफिशिंग भी बड़ी परेशानी

डेटिंग ऐप्स से होने वाली निराशा की वजहों पर भी सर्वे में कई बातें सामने आईं. करीब 40 फीसदी लोगों ने सार्थक कनेक्शन नहीं बन पाने को बड़ी समस्या बताया. वहीं, 41 फीसदी लोगों ने घोस्टिंग को निराशाजनक अनुभव माना. घोस्टिंग का मतलब बिना कोई स्पष्ट वजह बताए अचानक बातचीत बंद कर देना है. इसके अलावा 38 फीसदी लोगों ने कैटफिशिंग को बड़ी परेशानी बताया, जिसमें कोई व्यक्ति ऑनलाइन अपनी पहचान के बारे में गलत जानकारी देता है.

LinkedIn प्रोफाइल से मिलती है ज्यादा जानकारी

डेटिंग ऐप्स पर किसी व्यक्ति की पहचान अक्सर कुछ तस्वीरों और छोटी सी प्रोफाइल जानकारी तक सीमित रहती है. इसके उलट LinkedIn प्रोफाइल पर व्यक्ति की शिक्षा, कॉलेज, डिग्री, कंपनी, पद, स्किल्स और काम का अनुभव जैसी जानकारियां मौजूद होती हैं. इसी वजह से कुछ युवा इसे एक तरह के ‘डिजिटल बैकग्राउंड चेक’ के तौर पर भी देख रहे हैं. एक ही इंडस्ट्री, कॉलेज या प्रोफेशनल रुचि होने पर बातचीत की शुरुआत हो सकती है और कुछ मामलों में यही बातचीत निजी रिश्ते की तरफ भी बढ़ सकती है.

LinkedIn ने साफ किया- यह डेटिंग साइट नहीं है

हालांकि, यहां एक महत्वपूर्ण बात LinkedIn की आधिकारिक Professional Community Policies से जुड़ी है. प्लेटफॉर्म की नीति के मुताबिक LinkedIn किसी भी तरह की डेटिंग साइट नहीं है. किसी रोमांटिक पार्टनर की तलाश करना, किसी को डेट पर बुलाना या किसी के रूप-रंग को लेकर अनचाही व्यक्तिगत टिप्पणी करना LinkedIn के नियमों का उल्लंघन माना जाता है. अवांछित रोमांटिक संदेश भेजने पर अकाउंट पर कार्रवाई या पाबंदी भी लग सकती है. इसलिए LinkedIn पर प्रोफेशनल नेटवर्किंग और निजी रिश्तों की तलाश के बीच अंतर समझना जरूरी है.

भारत में भी LinkedIn का बड़ा यूजर बेस

भारत में LinkedIn का यूजर बेस भी काफी बड़ा है. Google Play लिस्टिंग के अनुसार, देश में प्लेटफॉर्म के 161 मिलियन यानी 16.1 करोड़ से अधिक सदस्य हैं. LinkedIn का मानना है कि Gen Z का कंटेंट अब सिर्फ रिज्यूमे और औपचारिक प्रोफेशनल जानकारी तक सीमित नहीं रह गया है. इसमें इमोशनल स्टोरीटेलिंग और कम्युनिटी से जुड़े वास्तविक अनुभव भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस बदलते ट्रेंड के बीच प्रोफेशनल मर्यादा बनाए रखना जरूरी है. नेटवर्किंग के लिए भेजी जाने वाली कनेक्शन रिक्वेस्ट और किसी व्यक्ति को डेटिंग के मकसद से भेजी जाने वाली रिक्वेस्ट का उद्देश्य और सीमाएं अलग हैं.

यह भी पढ़े: Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? जानें ITR-TDS और GST के ये नियम

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This