IndiGo Flight: 2.5 घंटे तक आसमान में मंडराता रहा इंडिगो विमान, बढ़ी यात्रियों के दिल की धड़कने

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चेन्नईः इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में आई तकनीकी खराबी की वजह से उसमें सवार यात्रियों की दिल की धड़कने बढ़ गई. शुक्रवार (21 अगस्त) की शाम त्रिची से सिंगापुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हवा में अचानक तकनीकी समस्या आ गई.

विमान में सवार थे 127 यात्री

127 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे इस विमान को आपात स्थिति में वापस त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. हालांकि, लैंडिंग से पहले विमान करीब ढाई घंटे तक आसमान में मंडराता रहा.

उड़ान भरने के साथ ही पायलटों को हुआ गड़बड़ी का एहसास

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6.40 बजे विमान ने त्रिची एयरपोर्ट से उड़ान भरी. उड़ान भरने के साथ ही पायलटों को विमान में गड़बड़ी का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने तत्काल त्रिची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया.

हवा में चक्कर लगाकर ईंधन का वजन घटाया

सुरक्षा नियमों के अनुसार, किसी भी विमान को इमरजेंसी लैंडिंग से पहले उसका वजन और मौजूद अतिरिक्त ईंधन कम करना बेहद जरूरी होता है. इसी वजह से पायलटों ने हवा में ही गोल-गोल चक्कर लगाकर ईंधन का वजन घटाया, ताकि सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके.

त्रिची एयरपोर्ट के डायरेक्टर गोपालकृष्णन ने बताया

त्रिची एयरपोर्ट के डायरेक्टर गोपालकृष्णन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान एयरपोर्ट अधिकारी और एटीसी लगातार पायलटों के संपर्क में थे. जमीन पर आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाने के बाद, रात लगभग 9 बजे विमान की त्रिची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के बाद प्रभावित यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए तुरंत एक दूसरे वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया. हालांकि, इंडिगो की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि खराबी किस तरह की थी.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This