Kannur Accident: टैंकर ने ट्रक को मारी टक्कर, लगी भीषण आग, दो मैकेनिकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kannur Accident: रविवार की देर रात केरल में भीषण सड़क हादसा हो गया. कन्नूर जिले में पिलाथारा इलाके में बेकाबू टैंकर ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक टक्कर मार दी. टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. इस घटना में ट्रक की मरम्मत कर रहे दो मैकेनिकों की दर्दनाक मतौ हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, केरलम में कन्नूर जिले के पिलाथारा में देर रात एक दो मैकेनिक खड़े लकड़ी लदे ट्रक की मरम्त कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर लॉरी के ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. आग की जद में आकर दोनों मैकेनिकों की दर्दनाक मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई. पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों व्यक्ति मैकेनिक थे और खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि टैंकर लॉरी कथित तौर पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे आग लग गई.

पुलिस ने बताया कि इस टक्कर के कारण दोनों मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि लकड़ी से लदा ट्रक आग के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

पुलिस ने बताया शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This