सुरक्षाबलों ने पुलवामा में दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया, हथियार और ग्रेनेड बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pulwama Terror Network: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो संदिग्ध मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर्स) को अरेस्ट किया. दोनों को राजपोरा के सीबी नाथ इलाके के यारवन जंगल से पकड़ा. उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ.

आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने और इलाके में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया था. सुरक्षा बलों को यारवन जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया.
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को जंगल से सीबी नाथ गांव की ओर आते देखा. उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाज के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार कहां से आए थे और दोनों के आतंकी नेटवर्क से क्या संबंध हैं.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This