इस्लामाबाद में बड़ा हादसाः अस्पताल में AC कंप्रेसर फटा, लगी भीषण आग, 15 नवजात शिशुओं की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Islamabad Hospital Fire: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. बुधवार की सुबह यहां राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा हादसा हो गया. एक अस्पताल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अस्पताल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई.

सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका 

PIMS अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे, जिनमें से 15 बच्चों की मौत हो गई. सिर्फ एक बच्चे को ही बचाया जा सका.

आग लगने की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. नवजात शिशुओं को गायनेकोलॉजी वार्ड से बाहर निकाला गया. इस घटना में 16 बच्चों में से सिर्फ एक नवजात शिशु की जान बच पाई.

बचाव अधिकारियों ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Silicon Valley Open: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, रोमांचक मुकाबले में मिस्र की सलमा को हराया

Redwood City: दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र की छठी सीड सलमा हैनी...

More Articles Like This