नेपाल बॉर्डर पर बनी झील के 72 घंटे में टूटने का खतरा? चीन की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर प्रशासन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Flood Warning: बीते बुधवार को नेपाल में भोटेकोसी नदी में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद खतरा अभी टला नहीं है. गुरुवार को चीन की तरफ से इसे लेकर हाई अलर्ट भेजा गया है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने कहा कि नेपाल में छोछेन खोला और पुरेपू त्सांगपो नदियों के संगम के पास एक बड़ी अवरोधक झील (बैरियर लेक) बन गई है, जिसका जल आयतन गुरुवार सुबह तक 20 लाख घन मीटर अनुमानित है और झील पहले ही ओवरफ्लो हो रही है.

अगले तीन दिनों में 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त पानी के झील में आने की उम्मीद है, जिससे इसके टूटने का उच्च जोखिम है. चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि झील पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है और आने वाले दिनों में इसमें और पानी आने से इसके टूटने का खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This