वियना के म्यूजियम में प्रदर्शनी के दौरान डकैती, दिनदहाड़े चोरी हुआ मिस्र की रानी का 673 हीरों वाला हार, मचा हडकंप

Must Read

Vienna: वियना के एक म्यूजियम में गुरुवार दोपहर को प्रदर्शनी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मिस्र की शाही विरासत से जुड़ा बेशकीमती हार चोरी हो गया. दो लोग टिकट लेकर प्रदर्शनी में दाखिल हुए. कुछ देर बाद उन्होंने हथौड़े से शीशे का डिस्प्ले केस तोड़ा और उसमें रखा 673 हीरों वाला हार लेकर फरार हो गए. खास बात यह है कि यह चोरी रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि म्यूजियम के खुले रहने के दौरान हुई.

सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल

वारदात में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन जिस अंदाज में चोरों ने काम किया, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. चोरी हुआ हार कोई आम गहना नहीं है. करीब 200 कैरेट के हीरों से सजा यह प्लैटिनम नेकलेस कभी मिस्र की महारानी नाज़ली के पास था. उन्होंने इसे 1939 में अपनी बेटी फॉज़िया की शादी के दौरान पहना था. फॉज़िया की शादी ईरान के तत्कालीन क्राउन प्रिंस मोहम्मद रज़ा पहलवी से हुई थी, जो बाद में ईरान के शाह बने.

4.3 मिलियन डॉलर में बिका था यह हार

यह हार 2015 में न्यूयॉर्क में सोथबी की नीलामी में करीब 4.3 मिलियन डॉलर में बिका था. अब यही ऐतिहासिक हार वियना के म्यूजियम ऑफ अप्लाइड आर्ट्स यानी MAK से चोरी हो गया है. ऑस्ट्रियाई पुलिस के मुताबिक दोनों संदिग्धों ने पहले म्यूजियम में प्रवेश के लिए टिकट खरीदे. वे सामान्य दर्शकों की तरह प्रदर्शनी में पहुंचे. इसके बाद मौका देखकर उन्होंने हथौड़े से शीशे का डिस्प्ले केस तोड़ दिया. कुछ ही पलों में हार निकाला और वहां से भाग गए.

दोनों संदिग्धों की तस्वीरें जारी

पुलिस ने दोनों संदिग्धों की तस्वीरें सुरक्षा कैमरों से जारी की हैं और लोगों से उनकी पहचान में मदद करने की अपील की है. वारदात के बाद पुलिस ने वियना के सिटी सेंटर में तलाशी अभियान चलाया. संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस डॉग की भी मदद ली गई. ऑस्ट्रियाई मीडिया में यह आशंका जताई गई है कि चोरी किसी आपराधिक गिरोह के लिए की गई कॉन्ट्रैक्ट जॉब हो सकती है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

हार को बरामद करना बड़ी चुनौती

ऑस्ट्रियाई पुलिस अब दोनों संदिग्धों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है. सबसे बड़ी चुनौती हार को बरामद करना है. जांचकर्ता यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि क्या चोरी पहले से प्लान की गई थी और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह है. यूरोपोल की हालिया रिपोर्ट में भी म्यूजियम डकैतियों के ज्यादा हिंसक होने की बात सामने आई है.

इसे भी पढ़ें. Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला, 27 लोगों की मौत, 50 से अधिक आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This