संपत्ति का 50% हिस्सा छात्राओं की शिक्षा के लिए दान करेंगे, रक्षाबंधन पर रौशन आनंद सर का बड़ा ऐलान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Roshan Anand Sir: ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद ने रक्षाबंधन के पर्व पर एक बड़ा ऐलान किया है. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सैकड़ों छात्राओं ने उन्हें राखी बांधी. जिसके बाद रौशन सर ने अपनी संपत्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

Roshan Anand Sir ने किया बड़ा ऐलान

रौशन आनंद ने कहा, “हम दो भाई थे… हमारे भाई की मौत हो गई तो पैतृक संपत्ति में 50% उसका भी हिस्सा था… इसलिए हम ऐलान करते हैं कि हमारी जो पैतृक संपत्ति है उसका 50% हिस्सा छात्राओं की शिक्षा के लिए दान दे रहे हैं.” उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी भाई की तरफ से बिहार की शिक्षा-व्यवस्था को बदलने के लिए यह कदम उठाया है. 

लाइब्रेरी की नहीं देनी होगी फीस

ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक का भाई लाइब्रेरियन का काम देखता था. ऐसे में उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया कि छात्राओं को अब लाइब्रेरी की फीस नहीं देनी होगी. मुफ्त में लाइब्रेरी से किताब मिलेगी. उन्होंने कहा, “हमारे भाई प्रिंस यादव ने समाजसेवा के लिए बहुत काम किया था… अब वह नहीं रहा तो उसकी संपत्ति को रखकर हम क्या करेंगे? वह हमारी पैतृक संपत्ति का हिस्सेदार था…”

14 जून 2026 को हुई थी प्रिंस यादव की मौत

बता दें कि प्रिंस यादव की 14 जून 2026 को नेपाल के विराटनगर के एक होटल में हो गई थी. दरअसल, बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर और रौशन आनंद के बीच फायरिंग विवाद हुआ था, जिसे लेकर प्रिंस यादव पर एफआईआर दर्ज की गई थी. गिरफ्तारी के डर से प्रिंस यादव नेपाल चले गए. जहां वो एक होटल के कमरे में मृत पाए गए. जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने इस मौत को हत्या बताया था.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में वारदातः गोली मारकर निहंग की हत्या, सिविल अस्पताल के पीछ मिला शव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This