Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी अफगानिस्तान की धरती, लोगों में मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan Earthquake: रविवार की सुबह भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी. अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हिंदू कुश पर्वतमाला क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप महसूस होते ही शोर-शराबा के बीच लोगों में हड़कंप मच गया.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भारतीय समयानुसार सुबह 9:36 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई है. भूकंप की गहराई जमीन से 147 किलोमीटर नीचे थी. झटके महसूस होते ही लोग सहम गए. इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है. यह समाचार प्रारंभिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है.

Latest News

भारत-बेल्जियम के बीच बड़ी डील, MoU साइन के बाद PM मोदी बोले- ‘विश्व युद्ध से…’

India Belgium Relations: गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट...

More Articles Like This