‘आप ऐसे नेता हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत प्रतिष्ठा है’, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने की PM मोदी की तारीफ

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shavkat Mirziyoyev PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं. आज 30 अगस्त को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने राजधानी ताशकंद में पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के तारीफों के पुल बांधे और उनके नेतृत्व का सराहना की.

Shavkat Mirziyoyev ने की PM Modi की तारीफ

इस दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, मेरा मानना है कि आपके नेतृत्व में भारत डिजिलाइजेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्पेस एक्सप्लोरेशन और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है.’ उज्बेकिस्तान राष्ट्रपति ने कहा, ‘वैश्विक मामले में नई दिल्ली की आवाज और प्रभाव और भी ज्यादा मजबूत हुए हैं. आपके करीबी दोस्त के रूप में, निश्चित तौर पर हम इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत ज्यादा खुश हैं.’

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपकी बहुत प्रतिष्ठा है

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, हम आपको न सिर्फ एक बेहतरीन और दूरदर्शी राजनेता के रूप में जानते हैं, जिन्हें भारत की जनता का गहरा विश्वास और सम्मान हासिल है, बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में भी जानते हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत प्रतिष्ठा है. पिछले कुछ सालों में भारत में तेज रफ्तार से हुई प्रगति और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव सीधे तौर पर आपके नाम और नेतृत्व से जुड़ा हुआ है.’

आपकी शानदार उपलब्धियों पर खुशी महसूस करते हैं

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने कहा, ‘देश के आधुनिकीकरण के लिए आपकी प्रभावी रणनीति और कार्यक्रमों की वजह से आज का भारत सभी सेक्टरों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है. सच्चे भाइयों के रूप में हम हमेशा आपकी शानदार उपलब्धियों पर बेहद खुशी महसूस करते हैं और एक बार फिर आपको बधाई देना चाहते हैं.’

एक बहुत ही यादगार और ऐतिहासिक दिन है

उज्बेकिस्तान राष्ट्रपति ने कहा, ‘आज की इस ऐतिहासिक यात्रा और हमारी सार्थक बातचीत के परिणामस्वरूप हमने अपने सभी मित्र राष्ट्रों के बीच संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर बढ़ा दिया है. यह असल में एक ऐतिहासिक कदम है और यह कहना भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा कि इस बेहद महत्वपूर्ण मुकाम को हासिल करने में भारत के प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से अमूल्य योगदान दिया है. आज का दिन हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास में एक बहुत ही यादगार और ऐतिहासिक दिन है.’ 

ये भी पढ़ें- PM मोदी को मिला उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौते

Latest News

अमेरिकी हमले में IRGC के चार सैनिकों की मौत, ट्रंप की ईरान को धमकी-‘इससे भी बड़ा होगा अगला अटैक’

Iran-US War Update: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिका...

More Articles Like This