अमेरिकी सेना के सचिव ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा इस्तीफा, क्या हेगसेथ के साथ तनातनी का है असर?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dan Driscoll: अमेरिकी सेना के सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. ड्रिस्कॉल पूर्व आर्मी रेंजर और वेंचर कैपिटल निवेशक रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने पहले ऑपरेशन इराकी फ्रीडम के दौरान अमेरिकी सेना की 10वीं माउंटेन डिवीजन में कैवेलरी स्काउट प्लाटून लीडर के तौर पर सेवा की थी.

वहीं, सूत्रों के अनुसार, ड्रिस्कॉल और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ के बीच तनाव को देखते हुए उनका यह फैसला हैरान करने वाला नहीं था. इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने ड्रिस्कॉल के काम की सराहना की.  उन्होंने कहा कि ड्रिस्कॉल ने उत्कृष्ट नेतृत्व करने के साथ रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में भी मदद की.

‘मेक अमेरिका स्ट्रॉन्ग अगेन’ एजेंडे को आगे बढ़ाने में निभाई अहम भूमिका 

केली ने कहा कि “सचिव ड्रिस्कॉल ने सेना विभाग में राष्ट्रपति ट्रंप के ‘मेक अमेरिका स्ट्रॉन्ग अगेन’ एजेंडे को आगे बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने ऐतिहासिक सैन्य अभियानों के दौरान उत्कृष्ट नेतृत्व दिया, सैन्य तैयारी और युद्धक क्षमता पर फिर से जोर दिया, साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में मदद की और कई अन्य काम किए.”

वहीं अमेरिकी प्रसारक के मुताबिक, ड्रिस्कॉल का इस्तीफा हेगसेथ के साथ कई महीनों से चल रहे मतभेद के बाद आया है. बता दें कि हेगसेथ ने इस साल की शुरुआत में सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज और दो अन्य जनरलों को पद से हटा दिया था. हालांकि जॉर्ज और ड्रिस्कॉल एक-दूसरे के साथ करीबी तौर पर काम करते थे.

कौन हैं डैन ड्रिस्कॉल?

ड्रिस्कॉल पूर्व आर्मी रेंजर और वेंचर कैपिटल निवेशक रहे हैं. उन्होंने सैन्यकर्मियों के लिए बेहतर जीवन स्थितियों, उपकरणों के आधुनिकीकरण और युद्ध में यूक्रेनी बलों द्वारा व्यावसायिक तकनीक के इस्तेमाल से मिली सीख को अपनाने की वकालत की. उनके नेतृत्व में निजी कंपनियों ने अमेरिकी सेना के ठिकानों पर डेटा सेंटर, महत्वपूर्ण खनिजों की रिफाइनरी और भोजन की सुविधाएं विकसित करने के लिए 25 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के निवेश का वादा किया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This