US: टाइम्स स्क्वायर में महिला ने दो पर चाकू से किया वार, एक की मौत, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Crime: अमेरिका सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां न्यूयॉर्क में स्थित टाइम्स स्क्वायर के पास सोमवार को एक महिला ने बेवजह दो लोगों पर चाकू से वार कर दिया. इस हमले में में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद पुलिस ने उस महिला को गोली मार दी. यह घटना शाम करीब 4:30 बजे न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक सबस्टेशन के पास हुई. यह जगह वन टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग के ठीक बाहर है.

हमले में महिला की मौत, पुरुष की हालत स्थिर

रिपोर्ट्स के अनुसार, क्वींस की रहने वाली 49 साल की महिला ने शॉपिंग बैग से दो चाकू निकाले. पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसने सबसे पहले 68 साल के एक आदमी पर हमला किया. वह आदमी सबवे स्टेशन से निकलकर अपनी पत्नी के साथ सड़क पार करने का इंतजार कर रहा था. चाकू उस शख्स के पेट में लगा. कुछ सेकंड बाद आरोपी ने 32 वर्षीया एक महिला को भी पेट में चाकू मारा. दोनों पीड़ितों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई. अस्पताल ने बताया कि आदमी की हालत स्थिर है.

चाकू लहराते आगे बढ़ी महिला, पुलिस ने मारी गोली

पुलिस ने यह नहीं बताया कि पीड़ित पर्यटक थे या शहर के निवासी थे. सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि कम से कम 10 पुलिसकर्मी उस महिला के चारों ओर खड़े थे. उसके हाथ में रसोई में इस्तेमाल होने वाले दो बड़े चाकू थे. अधिकारियों ने कई मिनट तक महिला को चाकू जमीन पर रखने के लिए समझाया, फिर उन्होंने ‘टेजर’ का इस्तेमाल किया. जेसिका टिश के अनुसार, महिला ने कहा, ‘मैं कुछ नहीं गिरा रही, मैं तुम दोनों को मारना पसंद करूंगी.’ वीडियो में दिखता है कि टेजर काम नहीं आया. महिला चाकू लहराते हुए तेजी से पुलिसवालों की तरफ बढ़ी, जिसके बाद दो पुलिसकर्मियों ने उस पर गोली चला दी.

महिला के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा रिकॉर्ड भी मिला

गोली चलने के बाद महिला जमीन पर गिर गई, जिसके बाद एक अधिकारी ने उसे हथकड़ी लगाई और फिर उसे पीठ के बल लिटाकर प्राथमिक उपचार दिया गया. बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा रिकॉर्ड भी मिला है, लेकिन उसका नाम किसी तरह के अपराध में नहीं मिला. इस पूरी घटना पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि अगर पुलिस ने समय पर एक्शन नहीं लिया होता तो और भी लोग घायल होता या मारे जाते. मालूम हो कि टाइम्स स्क्वायर में हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है और यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This