IndiGo Engine Failure: हवा में फेल हुआ इंजन, गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IndiGo Engine Failure: हवा में इंजन में खराबी की वजह से ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित होने के बाद इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट एयरपोर्ट लौट आई. सूत्रों के अनुसार, IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना मिली. इसके बाद विमान की गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी सामने आई. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने करीब 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी.

इसके बाद विमान को वापस गोवा के मोपा एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया. फ्लाइट ने सुबह 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान को बाद में स्टैंड नंबर 6 पर पूरी तरह पार्क कर दिया गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This