रणजी ट्रॉफी से पहले बदला मुंबई का कप्तान, शार्दुल ठाकुर की जगह सिद्धेश लाड को मिली जिम्मेदारी

Must Read

Mumbai: 2026-27 के आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी में बदलाव किया गया है. मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है. ठाकुर को कार्यभार प्रबंधन के तहत इस पद से हटाया गया. ठाकुर ने 2025-26 सत्र के लिए अजिंक्य रहाणे की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली थी, जिसमें 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी.

लाड की नियुक्ति की पुष्टि

रणजी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर को होगी और मुंबई की टीम अपने पहले मैच में चंडीगढ़ से भिड़ेगी. मुंबई क्रिकेट संघ्र (एमसीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने लाड की नियुक्ति की पुष्टि की है. 34 वर्षीय लाड बीच में मुंबई को छोड़कर गोवा चले गए थे. उन्होंने एक साल की ‘कूल ऑफ’ अवधि पूरी करने के बाद 2024-25 में मुंबई की टीम में वापसी की थी.

पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल

पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने आठ मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सेलेक्टर्स ने यह फैसला शार्दुल ठाकुर के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया है. सेलेक्टर्स चाहते हैं कि शार्दुल को उनके खेल के साथ कप्तानी का दबाव ना दिया जाए और उनका वर्कलोड मैनेज किया जाए. हालांकि शार्दुल टीम की रणनीतियों का अहम हिस्सा बने रहेंगे.

सिद्धेश लाड ने ही संभाली टीम की कप्तानी

पिछले सीजन में भी जब शार्दुल चोट के कारण बाहर थे, तब सिद्धेश लाड ने ही टीम की कप्तानी संभाली थी. अगर सिद्धेश लाड के करियर रिकॉर्ड्स की बात करें, तो उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी-20 मिलाकर कुल 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 82 फर्स्ट क्लास मैचों में 5623 रन बनाने के साथ-साथ 8 विकेट भी लिए हैं. वहीं, 56 लिस्ट-ए चों में उनके नाम 1571 रन और 20 विकेट दर्ज हैं. टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 61 मैचों में 944 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट भी चटकाए हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा’, SCO समिट में शहबाज के सामने गरजे पीएम मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This