मिस्र में भीषण सड़क हादसा: दक्षिण सिनाई में बस पलटी, 16 लोगों की मौत, 28 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Egypt: मिस्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा दक्षिण सिनाई इलाके में हुआ. यहां के दहाब-नुवैबा रोड पर बुधवार एक बस पलट गई. इस हादसे में जहां 16 लोगों की मौत हो गई, वहीं 28 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है.

लाल सागर तट के पास वाले इलाके में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा लाल सागर तट के पास वाले इलाके में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है. बस किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बचाव टीम

सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें तत्काल मौके पर पहुंची. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This