होर्मुज बने ‘Trump Strait’, अमेरिका राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट के नाम बदलने का दिया सुझाव

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सुझाव दिया कि होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर दिया जाना चाहिए. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पहले से ही भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है और अमेरिका ईरान के बीच तनाव चरम पर है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि अब जब यह क्षेत्र अमेरिका के नियंत्रण में है, तो क्या होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए. उन्होंने अपने अंदाज में लिखा कि अमेरिका की तरह यह भी पहले से ज्यादा ‘हॉट’ हो जाएगा.

बता दें कि यह वही समुद्री मार्ग है जिसके जरिए दुनिया के कुल तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है. ईरान और खाड़ी देशों के बीच स्थित यह जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की जीवनरेखा माना जाता है.

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने किसी भौगोलिक स्थान का नाम बदलने की बात कही हो. इससे पहले वह जनवरी 2025 में मैक्सिको की खाड़ी को “गल्फ ऑफ अमेरिका’ कह चुके हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने कनाडा के साथ व्यापारिक तनाव के बीच लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का आदेश भी दिया था.

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में डोनाल्ड ट्रंप कई बार होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी संप्रभुता का दावा करने की बात भी उठा चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नक्शा भी साझा किया था. इसमें इस समुद्री मार्ग को कथित तौर पर ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताया गया था.

उधर ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच इस अहम समुद्री मार्ग पर दबाव बढ़ा दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तहत इस रणनीतिक चोकपॉइंट को प्रभावी रूप से बंद करने की दिशा में कदम उठाए हैं. इसकी वजह से वैश्विक तेल बाजार में चिंता बढ़ गई है और कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This