Smrity Sinha Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार यानी पवन सिंह प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका विवादों से गहरा नाता रहा है. कई भोजपुरी एक्ट्रेस पवन सिंह के कैरेक्टर को लेकर आरोप लगा चुकी हैं. इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने पावरस्टार को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
Smrity Sinha ने Pawan Singh पर लगाया आरोप
दरअसल, सोशल मीडिया पर स्मृति सिन्हा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा, जिसमें वो बिना पवन सिंह का नाम लिए उनपर गंभीर आरोप लगाती नज़र आ रहीं. बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ‘द अभय एंटरटेनमेंट’ के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. जहां उन्होंने पावरस्टार को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया.
25 दिन दारू में टुल्ल रहते हैं
वायरल क्लिप में स्मृति सिन्हा कहती हैं, ‘और जो भी फलाना स्टार, धमकाना स्टार अपने आपको बोलते हैं वो महीने के 25 दिन दारू में टुल्ल रहते हैं. मां के अलावा हर लड़की उनको नंगी दिखती है.’ इस दौरान एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि ‘नॉर्थ के कलाकार की पहली पसंद भोजपुरी इंडस्ट्री क्यों नहीं है?’ इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं, ‘आप ये बताएं कि क्यों हो? अगर आप किसी को वेलकम करना चाहते हो तो पहले ये सब चीजों पर ध्यान दो. क्योंकि जब आपको लोग दूर से देखते हैं ना तो यही सब दिखता है. हमें ऐसा लगता है कि हमने ये कर दिया वो कर दिया. लेकिन बॉस आप पूरी इंडस्ट्री रिप्रेजेंट कर रहे हो. इस बात की जिम्मेदारी आपने आज तक नहीं समझी है.’
फैंस ने किया ट्रोल
स्मृति के इस बयान के बाद पवन सिंह के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे. हालांकि, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने पवन सिंह का नाम नहीं लिया है. फिर भी लोग उनके बयान को एक्ट्रेस से जोड़ रहे. कई लोगों कहा कहना है कि काम नहीं मिल रहा इसलिए लाइमलाइट में आने के लिए पवन सिंह पर आरोप लगाया जा रहा. हालांकि, इस बयान को लेकर पवन सिंह की तरफ़ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

