भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौता सभी समझौतों की जननी, प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में बोले बेल्जियम के पीएम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bart De Wever: भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने मुंबई में आयोजित भारत-बेल्जियम उच्चस्तरीय संवाद के दौरान वैश्विक व्यापार, भारत-यूरोप संबंधों और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक चुनौतियों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. साथ ही भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते की सराहना करते हुए इसे दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक समझौतों में से एक बताया.

पीएम मोदी की जमकर तारीफ

बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी. मैं उन्हें दुनिया के सबसे प्रेरणादायक नेताओं में से एक मानता हूं.’ वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हम एक अराजक दुनिया में रह रहे हैं. जब आप कई विश्व नेताओं को सुनते हैं तो डर, बेचैनी और असुरक्षा महसूस होती है. लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं तो लगता है कि हमें वही करना चाहिए जो वे कह रहे हैं. वह एक बुद्धिमान नेता हैं.’

बता दें कि फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह डी वेवर की पहली भारत यात्रा है. उनके साथ बेल्जियम के रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रैंकन तथा वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है.

भारत-यूरोप व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक

इस दौरान बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने इस साल संपन्न हुए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि ‘जनवरी में हमने दुनिया के सबसे व्यापक मुक्त व्यापार समझौतों में से एक को अंतिम रूप दिया, जो सभी समझौतों की जननी है. यह 2 अरब उपभोक्ताओं और दुनिया की एक चौथाई अर्थव्यवस्था वाला बाजार है.’

उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के बीच भरोसे का प्रतीक है, ‘यह विश्वास जताने की इच्छा का प्रतीक है. इससे हमारी अर्थव्यवस्थाएं व्यवधानों और दबावों के खिलाफ अधिक मजबूत बनेंगी. साथ मिलकर हम ज्यादा मजबूत, आत्मविश्वासी और दोनों पक्षों के हित में आगे बढ़ेंगे.’

बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स सहयोग पर जोर

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और यूरोप के बीच व्यापार तेजी से बढ़ेगा. इस बीच उन्होंने बेल्जियम के बंदरगाहों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि ‘हमारे बंदरगाह स्वतंत्र और निष्पक्ष व्यापार की बुनियाद हैं.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This