अमेरिकी फ्लाइट में हंगामाः यात्री पर युवक ने किया हमला, लोगों ने सीट पर बांधा, इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uproar On Us Flight: अमेरिकी फ्लाइट में हंगामें की खबर सामने आई है. अमेरिका डलास-फोर्ट वर्थ से नेवार्क जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री ने अचानक आपा खो दिया और सह-यात्री के साथ हिंसक व्यवहार करने लगा.

सामने आई जानकारी अनुसार, उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद आरोपी यात्री ने चिल्लाना शुरू कर दिया और अपने बगल में बैठे सह-यात्री की गर्दन पकड़कर उस पर हमला कर दिया.

इस दौरान जब फ्लाइट अटेंडेंट ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, तो आरोपी यात्री उनके साथ भी बदसलूकी करने लगा. उसने क्रू मेंबर पर नस्लभेदी और समलैंगिक विरोधी टिप्पणियां कीं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई.

यात्रियों और क्रू ने टाई व डक्ट टेप से बांधा

यात्री के बढ़ते हिंसक व्यवहार को देखते हुए फ्लाइट में मौजूद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जुआन मेजिया और एक अन्य यात्री तुरंत आगे आकर मामले में हस्तक्षेप किया और हिंसक यात्री को जिप टाई व डक्ट टेप से सीट पर बांधकर काबू में किया.

एक यात्री द्वारा साझा की गई तस्वीर में दिखाया गया है कि उस व्यक्ति की कलाई, धड़ और सिर के चारों ओर टेप के कई लूप लगे हुए थे.

बाल्टीमोर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

यात्री के हंगामे को देखते हुए पायलट को फ्लाइट का रूट बदलना पड़ा और विमान की बाल्टीमोर-वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई. बाल्टीमोर पहुंचते ही स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों और पुलिस ने आरोपी यात्री को विमान से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया.

Latest News

Lucky Plants: खुद का मकान लेने का है सपना, तो घर में जरूर रखें ये पौधा

Lucky Plants For Home: किराए के मकान में रहने वाले लोगों का अक्सर अपना घर खरीदने का सपना होता...

More Articles Like This