Accident in Thrissur: कार ने बाइक में मारी टक्कर, परिवार के तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Thrissur: शनिवार की देर रात केरलम के त्रिशूर जिले में सड़क हादसा हो गया. हाई स्पीड कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान एडक्कझियूर निवासी मुनीर (35 वर्ष), शिफना (24) और उनके तीन वर्षीय बेटे एमिल ऐबक के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार आधी रात के आसपास हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी.

पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. उसने बताया कि कार चालक फरार है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार कार चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

नेपाल त्रासदीः आधा झुका राष्ट्रीय ध्वज, आंखों में आंसू, देश ने मनाया शोक दिवस, बाढ़ ने उजाड़ा हजारों घर, 1340 से ज्यादा मौतें

Nepal Tragedy: नेपाल में आई त्रासदी सैकड़ों परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे गई. नेपाल ने बीते...

More Articles Like This